फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का निधन, तीन महीने पहले ही हुए थे नियुक्त

Wed, 11 Jun 2025 10:17 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बताया जाता है कि रोज की तरफ देवेश श्रीवास्तव सुबह पूजा पाठ कर दिन की शुरूआत की। इसी दौरान उन्हें दिक्कत होने पर परिवारीजन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीरह होने और जवाब देने के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर गए।
विज्ञापन
देवेश श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा महानगर अघ्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का बुधवार की सुबह अचानक निधन हो गया है। अभी हाल में ही वो महानगर अध्यक्ष बनाए गए थे। राजनीतिक शुरूआत इनकी भाजपा से ही हुई और इनका निधन भी पार्टी की सेवा करते हुआ। निधन की सूचना पाकर भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।

विज्ञापन


16 मार्च को इनका चयन भाजपा महानगर अध्यक्ष के लिए हुआ था। बताया जाता है कि रोज की तरफ देवेश श्रीवास्तव सुबह पूजा पाठ कर दिन की शुरूआत की। इसी दौरान उन्हें दिक्कत होने पर परिवारीजन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां हालत गंभीरह होने और जवाब देने के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल के इमरजेंसी में लेकर गए।

इमरजेंसी में ही उन्होंने अपनी अंतिम सांसे गिनी। बता दें कि 16 मार्च को भाजपा ने 40 नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की थी। इस दौरान बीजेपी महानगर अध्यक्ष पद की भी घोषणा की गई थी। बीजेपी के महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी।।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें