फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रायबरेली को हराकर विजेता बना गोरखपुर

Wed, 10 Jan 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ में हुई अंतर जनपदीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंभुआ तहसील क्षेत्र के केपी सिंह पीजी कॉलेज मथुरा नगर रामगढ़ परिसर में मंगलवार को अंतर जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें मऊ, रायबरेली, साईं हॉस्टल रायबरेली, इलाहाबाद एनसीआर, अयोध्या, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ हॉस्टल समेत कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में गोरखपुर ने आजमगढ़ को व साईं हॉस्टल रायबरेली ने इलाहाबाद को हराया। फाइनल मैच गोरखपुर व साईं हॉस्टल रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने साईं हॉस्टल रायबरेली को हराया। मुख्य अतिथि आईजी यातायात सुभाष चंद्र द्विवेदी व जीएसटी कमिश्नर सुशील सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें