फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-ऑफिस प्रणाली में प्रदेश में नंबर वन बना गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय ने प्रशासनिक कार्यों को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के प्रयास में प्रदेश के सभी जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस उपलब्धि पर गोरखपुर प्रशासन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि ई-आफिस प्रणाली का क्रियान्वयन गोरखपुर में सबसे बेहतर तरीके से किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आयुक्त सभागार से कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम दीपक मीणा और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित अन्य अधिकारी जुड़े। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने डिजिटल माध्यम से फाइलों के निस्तारण और ई-आफिस के प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोरखपुर का सीडीओ कार्यालय डिजिटल फाइल निस्तारण में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। ई-आफिस प्रणाली से फाइलों की ट्रैकिंग और निगरानी आसान हुई है और निर्णय प्रक्रिया तेज हुई है। डीएम दीपक मीणा ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिया कि सभी फाइलें और पत्रावली केवल ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से निस्तारित की जाएं। भौतिक फाइल भेजने पर उन्हें वापस किया जाएगा। सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि उनके कार्यालय में अधिकांश फाइलें डिजिटल प्लेटफार्म पर निस्तारित हो रही हैं, जिससे कार्य की गति बढ़ी है और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया सरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें