फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास रैंकिंग में छठें नंबर पर काबिज हुआ बेसिक शिक्षा विभाग, अधिकारियों की बढ़ी उम्मीद

Sun, 07 Feb 2021 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने के बाद गोरखपुर का बेसिक शिक्षा विभाग प्रदेश स्तरीय आपरेशन कायाकल्प रैंकिंग में छठें नंबर पर पहुंच गया है। विभाग को यह सफलता कंपोजिट स्कूल ग्रांट 2020-21 में प्राप्त धनराशि से हुए कार्यों की बदौलत मिली है। सितंबर माह में हुए सर्वे में छठें नंबर पर पहुंचने के बाद विभाग टॉप पांच में जगह बनाने में जुट गया है। जबकि दो माह पूर्व हुए सर्वे में विभाग 71 वें स्थान पर था। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि अगली बार हम टॉप पांच में स्थान बनाने में सफल होंगे।
विज्ञापन


कंपोजिट ग्रांट भेजने के बाद से जिले के विद्यालयों का औचक निरीक्षण शुरू हुआ। बीएसए के नेतृत्व में खंड शिक्षाधिकारी तथा जिला समन्वयकों ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ-साथ कंपोजिट ग्रांट से हुए कार्यों की समीक्षा शुरू की। जिन विद्यालयों में कार्यों की प्रगति ठीक नहीं थी वहां सुधार के निर्देश दिए गए। लगातार निरीक्षण के बाद न सिर्फ विद्यालयों की स्थिति सुधरी बल्कि रैंकिंग में भी सुधार हुआ।
 
जनपद में कुल विद्यालय
2504
प्राथमिक विद्यालय
1658
उच्च प्राथमिक विद्यालय
374
कंपोजिट विद्यालय
472
विज्ञापन

कितने स्कूलों में क्या-क्या हुए हैं कार्य

जनपद के कुल 2504 परिषदीय विद्यालयों में से वर्तमान में 2154 में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था हो चुकी है। जबकि 1373 में मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम व रनिंग वाटर सप्लाई, 2446 में रंगाई-पुताई, 2201 में कक्षा कक्ष में वायरिंग एवं विद्युत उपकरण तथा 2483 श्यामपट् की सुविधा कंपोजिट ग्रांट के जरिये उपलब्ध हो चुकी है।
 
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कायाकल्प रैंकिंग में सुधार होने से अधिकारियों-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। हम आगे और बेहतर करने की कोशिश करेंगे, ताकि अगली बार प्रदेश के टॉप फाइव में जगह बा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें