गोरखपुर। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन की ओर से गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन दो दो फेरों के लिए किया जाएा। यह ट्रेन गोरखपुर से सात और आठ दिसंबर को और आनंद विहार से आठ व नौ दिसम्बर को चलेगी। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि 05591 गोरखपुर–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन शाम छह बजे गोरखपुर से रवाना होकर बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 07:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05592 आनंद विहार–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन वापसी में यह ट्रेन सुबह 10 बजे आनंद विहार से चलकर रात 23:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 02 लगेज-जनरेटर व 20 एसी तृतीय श्रेणी कोच शामिल होंगे।