एम्स थाना क्षेत्र की भगता निवासी सोनी प्रजापति ने एक कॉलर के खिलाफ साइबर ठगी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कॉलर ने फोन पर खुद को जीजा बताकर दीदी का एक्सीडेंट होने की बात कह क्यूआर कोड भेजकर 1.65 लाख रुपये मंगा लिए। पैसे मिलने के बाद से आरोपी फोन नहीं रिसीव कर रहा है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है।
Zero Click Hack
- फोटो : AI
भगता निवासी सोनी प्रजापति ने बताया कि 24 अक्तूबर को एक अनजाने नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि मैं तुम्हारा जीजा ध्रुवराज बोल रहा हूं। तुम्हारी दीदी का एक्सिडेंट हो गया है। हम उसे लेकर हॉस्पिटल में हैं। फोन टूट गया है। इस वजह से मेरे फोन से ट्रांजेक्शन नहीं हो पा रहा है।
cyber crime
- फोटो : अमर उजाला
रुपयों के अभाव में इलाज रुका हुआ है। मैं एक क्यूआर कोड भेज रहा हूं, तत्काल रुपये ट्रांसफर कर दो। युवती दीदी के एक्सिडेंट की बात सुनकर घबरा गई और उसने पांच बार में 1.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि मामले संदिग्ध लगने पर उसने जांच की तो कुछ देर बाद पता चला कि कॉल करने वाला शख्स उसका जीजा नहीं है।
Cyber Tips
- फोटो : Freepik
ठगी का अहसास होने पर युवती ने उस नंबर पर कई बार काॅल किया लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है। युवती ने एम्स थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।