फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहले फावड़े से की महिला की हत्या, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान- जानिए क्यों

Sat, 16 Nov 2024 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

महिला छोटे बेटे ने ने बताया कि मेरे पिता और बड़ा भाई पुणे में काम करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी है, रात तक वह घर आ जाएंगे। बताया कि आरोपी अपने मामा के घर पर रहता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। उसे कई बार मेरे पिता ने समझाया था, इससे वह नाराज था, इसलिए उसने बदला लेने के लिए मेरी मां को मार दिया।
विज्ञापन
हत्या के बाद घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे थे एसएसपी. आरोपी अजीत ने खुद की दे दी जान( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में 40 वर्षीय महिला की फावड़े से काटकर हत्या के आरोपी अजीत यादव (28) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गीडा इलाके के गांहासाड़ रेलवे क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार देर शाम उसका शव मिला। शुक्रवार को अजीत के ममेरे भाई अमन यादव ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


महिला के छोटे बेटे किशन ने अजीत यादव पर हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस तत्काल गांव में ही स्थित अजीत के घर पहुंची तो पता चला कि भोर में ही वह निकला लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वो भी स्वीच ऑफ बता रहा था।  इसके बाद पुलिस का शक भी पुख्ता हो गया। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर शाम गीडा इलाके के गाहासाड़ रेलवे क्राॅसिंग पर पुलिस को एक युवक का शव मिला। पुलिस शव की पहचान में जुटी थी। शुक्रवार को पहचान आरोपी के रूप में हुई। दो साल पहले महिला के साथ देखे जाने के बाद पति ने अजीत की पिटाई की थी। महिला का पति और बेटा पुणे में काम करते हैं। अजीत से संबंध की वजह से पति से कई बार महिला का झगड़ा भी हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुदकुशी की है। संतकबीरनगर जिले के निवासी अजीत के मां-बाप की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने ननिहाल में ही रहता था। हत्यारोपी अजीत की मौत के साथ ही महिला की हत्या का राज भी दफन हो गया है।

बोला बेटा मेरी मां को अजीत ने मार डाला
महिला के छोटे बेटे ने ने बताया कि मेरे पिता और बड़ा भाई पुणे में काम करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें दे दी है, रात तक वह घर आ जाएंगे। बताया कि आरोपी अपने मामा के घर पर रहता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। उसे कई बार मेरे पिता ने समझाया था, इससे वह नाराज था, इसलिए उसने बदला लेने के लिए मेरी मां को मार दिया।

उसकी मौत की सूचना मिली है, लेकिन इससे मेरी मां वापस तो नहीं आ जाएंगी। हमारा पूरा परिवार तोड़कर चला गया।

ये है मामला
हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार को 40 वर्षीय महिला का फावड़े से काटकर हत्या कर फेंका शव मिला। परिवार के लोग महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला भोर में टहलने निकली थी। इस दौरान उसकी हत्या की गई।

बृहस्पतिवार शाम महिला की हत्या के आरोपी अजीत यादव ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। शुक्रवार को उसके शव की पहचान कर ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें