फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शौचालय में एक घंटे बंद रहा बुजुर्ग,चीख-पुकार सुन आए लोगों मुश्किल से निकाल- जानिए क्यों

Sat, 16 Nov 2024 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट

सार

अमवां गांव के बांके सिंह (88) सामुदायिक शौचालय में अपराह्न करीब तीन बजे गए थे। इसी दौरान शौचालय की केयर टेकर जावित्री देवी किसी काम से चली गईं। थोड़ी देर बाद केयर टेकर का बेटा शौचालय में ताला लगाकर घर निकल गया। बुजुर्ग को जानकारी हुई तो दरवाजा पीटने लगे।
विज्ञापन
बुजूर्ग बांके सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटहट के अमवां में स्थित सामुदायिक शौचालय में एक बुजुर्ग शुक्रवार अपराह्न गए थे। इसी बीच भूलवश केयर टेकर शौचालय का ताला बंदकर घर चला गया। दरवाजा बंद देख बुजुर्ग ने करीब एक घंटे तक चिल्लाता रहे। आस-पास के लोग आवाज सुनकर पहुंचे तब शौचालय का ताला तोड़कर बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन

अमवां गांव के बांके सिंह (88) सामुदायिक शौचालय में अपराह्न करीब तीन बजे गए थे। इसी दौरान शौचालय की केयर टेकर जावित्री देवी किसी काम से चली गईं। थोड़ी देर बाद केयर टेकर का बेटा शौचालय में ताला लगाकर घर निकल गया। बुजुर्ग को जानकारी हुई तो दरवाजा पीटने लगे।

करीब एक घंटे बाद अचानक बगल में धान एकत्र करने गए वाहिद ने चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

दहशत में आ गए थे बुजुर्ग
शौचालय में बंद रहने के दौरान वह दहशत में आ गए थे। किसी तरह परिजन उन्हें पकड़कर घर ले गए। काफी देर बाद उनकी हालत सामान्य हुई। उन्होंने बताया कि अचानक उन्हें पेट में दर्द उठा तो वह शौचालय गए थे। यह भी कहा कि आज के बाद अब वह कभी बाहर शौचालय नहीं जाएंगे। परिजनों का कहना था कि घर पर भी शौचालय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें