फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अभेद्य, ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खिचड़ी मेला के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए डीआईजी एस चनप्पा ने सोमवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत ब्रीफिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम व शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सिविल पुलिस के साथ पीएसी बल की बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। इसके अलावा एटीएस और खुफिया एजेंसियां भी लगातार निगरानी कर रही हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा।
भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रभावी डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया है तथा महिला श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है। जूता-चप्पल जमा करने और दर्शन के बाद श्रद्धालुओं के सहज निकास की भी विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसएसपी राज करन नय्यर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी उत्तरी दिनेश पुरी, एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


20 सीओ, 78 इंस्पेक्टर तैनात
एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में तीन शिफ्ट में पुलिस बल को लगाया गया है। इसमें कुल 20 सीओ, 78 इंस्पेक्टर, 437 दरोगा, 1380 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तथा 200 महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खिचड़ी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए छह सीओ, 26 इंस्पेक्टर, 110 एसआई और 420 कांस्टेबल विशेष रूप से लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त शहर के बाहर से भी तीन सीओ, 18 इंस्पेक्टर, 140 दरोगा और 400 कांस्टेबल बुलाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इन व्यापक इंतजामों से खिचड़ी पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें