पांच मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन
गोरखपुर। गोरखधाम एक्सप्रेस में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ी। जनरल बोगियां फुल हो गई और लोग पावदान पर लटक गए। एक यात्री बोगी में नहीं जा पाया। ट्रेन जैसे ही चली उसके साथ के दूसरे युवक ने चेन पुलिंग कर दी। रेलकर्मियों ने पांच मिनट के ब्रेक को फ्री का ट्रेन को रवाना किया।
गोरखधाम एक्सप्रेस अपने तय समय पर प्लेटफॉर्म नौ पर आ गई। लेकिन, भीड़ बहुत ज्यादा थी इसलिए सभी जनरल बोगियों भर गई, कुछ लोग पावदान के पास खड़े हो गए। ठसाठस भीड़ के चलते बहुत सारे लोग बोगी में चढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस दौरान किसी युवक का दोस्त भी नहीं चढ़ पाया। जैसे ही ट्रेन चली तो युवक ने अपने दोस्त को चढ़ाने के लिए चेन पुलिंग कर दी। इससे ट्रेन रुक गई। इस बीच रेलकर्मी और जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चेन पुलिंग के चलते हुए जाम पहिए को ठीक कराया लेकिन ज्यादा भीड़ होने के चलते वे चेनपुलिंग करने वाले का पता नहीं लगा पाए। इस दौरान ट्रेन पांच मिनट तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही।