फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: थिरकेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी कलाकार, मनोरंजन, कला-संस्कृति का होगा संगम- जानिए कब से होगा शुरू

Sat, 19 Oct 2024 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई पड़ेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में महोत्सव का लोगो( सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले साल में भी 11, 12 और 13 जनवरी को गोरखपुर शहर में महोत्सव का आयोजन होगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई पड़ेगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


नामी सितारे बालीवुड व भोजपुरी नाइट सजाएंगे तो स्थानीय कलाकारों को भी मंच पर खूब जगह मिलेगी। महोत्सव की तैयारियां शुरु करने के लिए शुक्रवार को कमिश्नर सभागार में कमिश्नर कमिश्नर अनिल ढींगरा के नेतृत्व में विभिन्न विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में कमिश्नर ने बताया कि महोत्सव में पारंपरिक खेलकूद, स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता, शिल्प मेला आदि का आयोजन होगा। महोत्सव के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें डीएम उपाध्यक्ष हैं, जबकि एसएसपी, नगर आयुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें