फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोपाल अध्यक्ष व मनीष बने गोरखपुर किराना कमेटी के महामंत्री

विज्ञापन
गोरखपुर किराना कमेरी के चुनाव के बाद निर्वाचित पदाधिकाती। फोटो - कमेटी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर किराना कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को किराना अतिथि भवन में हुआ। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए मतदान बैलेट के माध्यम से किया गया। इसमें गोपाल जायसवाल को अध्यक्ष और मनीष गुप्ता को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी नितिन कुमार जायसवाल और सहायक चुनाव अधिकारी अशोक मलानी, मनीष सिंह व पवन जालान के निर्देशन में कराई गई। कमेटी के कुल 132 सदस्यों में से सभी ने मतदान में भाग लिया। चुनाव के दौरान मंत्री पद पर सुनील मद्देशिया निर्विरोध चुने गए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अनिल जायसवाल विजयी हुए। चुनाव समाप्त होने के बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है और इसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया के सहयोग का विशेष धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें