गोरखपुर। गोलघर में ठेले वालों ने फिर कब्जा जमा लिया था। शनिवार को एसपी ट्रैफिक श्यामदेव पुलिस टीम के साथ पहुंचे और अस्थायी कब्जों को हटा दिया। इस दौरान आवागमन में बाधा बने 800 वाहनों का चालान कर दिया गया। अचानक पुलिस की कार्रवाई से लोग अपने वाहन खुद ही लेकर पार्किंग की ओर जाने लगे थे। काली मंदिर तिराहा, गणेश चौक, इंदिरा बार बिहार, गोलघर होते हुए कचहरी चौक तक एसपी ने पैदल गश्त कर कार्रवाई की। ब्यूरो