फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संपूर्ण समाधान दिवस में नहीं पहुंचे एक्सईएन, एक दिन का वेतन कटेगा

Sun, 21 Jan 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने शनिवार को बांसगांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड आरपी सिंह का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। एक्सईएन के बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए दिवस आयोजित किए जाते हैं, जब अधिकारी अनुपस्थित रहेंगे तो समस्याओं का समाधान कैसे होगा? इस अवसर पर 54 मामले आए। दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को डीएम ने एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसमस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार बांसगांव सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें