फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोलघर में कनेक्शन की क्षमता से अधिक कर रहे बिजली का उपभोग

Tue, 13 Aug 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम के सर्वे में हुआ खुलासा, राप्ती नगर में 56 उपभोक्ताओं ने गलत श्रेणी में ले रखा है कनेक्शन
विज्ञापन

- अब शहर के 211 होटल, मॉल, अस्पताल में लगेंगे स्मार्ट मीटर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बिजली निगम की तरफ से होटल, मॉल, औद्योगिक संस्थान, अस्पताल समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों वाले 211 संस्थान में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। यह कार्रवाई बिजली चोरी रोकने के लिए की जाएगी।
लोग घरेलू श्रेणी के कनेक्शन पर अधिक बिजली खपत कर रहे हैं। इसी आधार पर सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। इस सर्वे में सबसे ज्यादा टाउनहाल खंड में उपभोक्ता कम भर पर अधिक बिजली खपत करते पाए गए। कुल 95 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके यहां खपत स्वीकृत कनेक्शन से अधिक है। इसके अलावा चतुर्थ खंड राप्ती नगर में 56 उपभोक्ताओं ने गलत श्रेणी में बिजली कनेक्शन ले रखा है। जबकि, बक्शीपुर खंड में 46 उपभोक्ता और मोहद्दीपुर खंड में 14 उपभोक्ताओं ने गलत श्रेणी में बिजली कनेक्शन लिया है। गोलघर क्षेत्र में सबसे अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्होंने स्वीकृत कनेक्शन से अधिक बिजली खपत की है। ये अभी भी कर ही रहे हैं। अब यहां के शो-रूम, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों में बिजली भार में वृद्धि की जाएगी। बिजली निगम शहरी क्षेत्र में इन 211 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की क्षमता बढ़ाकर अपने राजस्व को भी बढ़ाएगा। स्मार्ट मीटर लगने से जितना खपत होगा, उसी हिसाब से रीडिंग सेंट्रल सर्वर के तहत बिजली बिल बन जायेगा। इसमें रीडिंग स्टोर अन्य तरह का खेल नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी एलबी सिंह ने बताया कि क्षमता से अधिक बिजली खपत करने की वजह से सामान्य उपभोक्ताओं को बिजली की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में पहले बिजली आपूर्ति प्रभावी करने के साथ ऐसे उपभोक्ताओं का सर्वे कर सूची तैयार करवाई है। प्राथमिकता के आधार पर शहर में 211 उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें