फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलघर: ठेलों- फड़ वालों से वसूला जुर्माना, गाड़ियों पर नजरे ही नहीं फेरी

Wed, 21 Jun 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलघर की सड़कों पर तीन दिन वेंडिंग जोन में खड़ी गाड़ियों पर लगाया जुर्माना, फिर भूल गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। गोलघर की सड़कों से ठेले, खोमचों से तो नगर निगम जुर्माना वसूल रहा, लेकिन सड़कों पर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर उनकी नजर ही नहीं पड़ रही। इनपर जुर्माने की कार्रवाई से भूल गई। मंगलवार को निगम के प्रवर्तन दल ने इंदिरा बाल विहार और गोलघर में ठेलों पर जुर्माना लगाया।
इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर के दोनों तरफ ठेलों और फड़, धर्मशाला बाजार, पैडलेगंज, रेलवे बस स्टेशन के आस-पास सड़क के दोनों तरफ लगे ठेलों को हटाते हुए जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम ने सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने वालों से 750 रुपये जुर्माना वसूलने का एलान किया था। करीब एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी निगम, गाड़ी से जुर्माना वसूलना भूल गई है। जबकि, ठेलों और फड़ पर लगातार जुर्माने की कार्रवाई की जा रही। मंगलवार को भी यही हुआ। सड़क पर चारों तरफ गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन एक से भी जुर्माना नहीं वसूला। और न ही ठेले-फड़ वाले हटाए गए। सब कुछ पहले ही जैसा ही है। पूरे सिस्टम पर चढ़ावा भारी है।
विज्ञापन

गोलघर के व्यापारियों का कहना है कि जब तक सख्ती नहीं होगी, सड़क को जाम से मुक्त नहीं करा पाएंगे। हालांकि. नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवाल इसे लेकर काफी गंभीर हैं। बताया कि गोलघर पूरी तरह से नो पार्किंग और नो वेडिंग जोन में है। ठेले और खोमचों पर कार्रवाई के लिए प्रवर्तन दल अधिकृत जिम्मेदार है। जबकि, पार्किंग के लिए टेंडर नहीं था। अब फाइनल हो गया है। आने वाले कुछ दिनों में सड़क पर खड़ी गाडियों पर भी कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें