फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एडीजी को गोल्ड, एसपी सिटी समेत पांच को सिल्वर मेडल

Thu, 26 Jan 2023 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

सूची में एसपी विजिलेंस राम अभिलाष सिंह, एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष यादव, मुख्य आरक्षी अमित राय को प्रशंसा पत्र और सिल्वर मेडल दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह की सूची बुधवार को ही शासन द्वारा जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अच्छे कार्यों के लिए डीजीपी की तरफ से एडीजी अखिल कुमार को गोल्ड, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित पांच लोगों को सिल्वर मेडल दिया जाएगा। सूची में एसपी विजिलेंस राम अभिलाष सिंह, एसपी जीआरपी डॉ. अवधेश सिंह, एसओजी प्रभारी मनीष यादव, मुख्य आरक्षी अमित राय को प्रशंसा पत्र और सिल्वर मेडल दिया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह की सूची बुधवार को ही शासन द्वारा जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन


सूची में मेडल मिलने की जानकारी के बाद विभाग के लोगों के साथ ही अधिकारियों ने भी इन पुलिस वालों को बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, मेडल पाने वालों में एडीजी अखिल कुमार को त्रिनेत्र अभियान के तहत कैमरे लगवाकर सबको सुरक्षित करने, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बेहतर पुलिसिंग कर बदमाशों की गिरफ्तारी करवाने तथा कई अनसुलझे मामलों के पर्दाफाश के बाद पदक के लिए चुना गया है। वहीं, इनके अलावा एसओजी प्रभारी मनीष यादव व मुख्य आरक्षी अमित राय का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें