फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफा कारोबारी के पास से बरामद किया गया सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बैंकाक से सोने के गहने लेकर गोरखपुर पहुंचे गोला निवासी आशुतोष से करीब एक किलो सोने की लूट के मामले में अब तस्करी का एंगल भी जुड़ गया है। पुलिस ने घंटाघर क्षेत्र के एक सराफा कारोबारी के पास से भारी मात्रा में सोना बरामद किया है। इसके बाद सोने की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने छात्रसंघ चौराहे पर लूट की वारदात की पुष्टि की है। मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मनोज तिवारी के भतीजे की तलाश में पुलिस जुटी है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि वारदात में चार युवक शामिल थे। इनमें दो स्कूटी और दो कार से पहुंचे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद से ही कुछ लोग आशुतोष की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। छात्रसंघ चौराहे पर बातचीत के दौरान आरोपियों ने मौका पाकर गहनों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। कैंट थाना पुलिस ने एयरपोर्ट से छात्रसंघ चौराहे तक के रास्ते में लगे 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने झंगहा क्षेत्र के एक युवक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, मनोज तिवारी के भतीजे की तलाश की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि लूटे गए सोने के गहने उसके पास हो सकते हैं। दूसरी ओर, घंटाघर क्षेत्र के सराफा कारोबारी के पास से बरामद सोने का लूट की घटना और तस्करी के नेटवर्क से संबंध खंगाला जा रहा है।
बैंकाक में हुआ था सोने के बदले रुपये का सौदा : पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि गोला निवासी आशुतोष ने बैंकाक में सोने के गहनों के बदले रुपये दिए थे। गोरखपुर पहुंचने पर उसे भुगतान किया जाना था लेकिन रुपये नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें