गोरखपुर जिले में खोराबार क्षेत्र के गौरीमंगलपुर गांव में सोमवार की रात दुकान की दीवार काटकर सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। गायब जेवरों की कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा गौरीमंगलपुर में किराये का कमरा लेकर जय मां वैष्णो ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोल रखें हैं। सोमवार रात चोर दुकान के पीछे दीवार काटकर अंदर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गए।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शैलेंद्र दुकान पर पहुंचे तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। शैलेंद्र ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के पुराने एवं नए सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।