फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां के ब्रह्मभोज के दिन की थी भाई की हत्या, पुलिस के चकमा दिया- हत्यारोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 13 Jun 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सरेंडर सीजेएम प्रथम की अदालत में किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बीते नौ जून को पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवहिया गांव में मां के ब्रह्मभोज के दिन आरोपी दिग्विजय ने छोटे भाई शुभम की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
1 of 5
मृतक शुभम की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुभम हत्याकांड में वांछित आरोपी दिग्विजय शर्मा ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार दोपहर तीन बजे सिविल कोर्ट में नाटकीय ढंग से आत्मसमर्पण कर दिया। वह अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश उर्फ शुभम शर्मा (23) की हत्या का आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीते नौ जून को पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवहिया गांव में मां के ब्रह्मभोज के दिन आरोपी दिग्विजय ने छोटे भाई शुभम की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
युवक की हत्या के बाद फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल महिला को पहले सीएचसी और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी बेटी भी इलाजरत है। घटना के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। सरेंडर सीजेएम प्रथम की अदालत में किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

4 of 5
घटना के बाद पुलिस ने हत्या वाली जगह को घेरकर सुरक्षित किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। शनिवार को आरोपी को जेल में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार और उससे जुड़ी अन्य कड़ियों की जानकारी जुटाई जा सके। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या के बाद घर के बाहर जुटे परिजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुभम को गोली मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वारदात से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गोली लगने के बाद शुभम जमीन पर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी के सरेंडर के बाद मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस हथियार की बरामदगी सहित पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें