फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 20 लाख दो तब वापस मिलेगी जमीन...माफिया विनोद पर एक और केस

Thu, 19 Oct 2023 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि माफिया विनोद और उसके साथियों पर एम्स थाने में रंगदारी मांगने व अन्य धाराओं में एक और केस दर्ज कर लिया गया है। माफिया की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
इनामी माफिया विनोद उपाध्याय। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक लाख रुपये के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय, 50 हजार के इनामी उसके भाई संजय उपाध्याय और गुर्गों पर रंगदारी व जमीन कब्जा करने का एक और केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि बदमाशों ने तीन लोगों की चहारदीवारी तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। माफिया विनोद ने पीड़ितों से कहा है कि 20 लाख रुपये रंगदारी दो वरना जमीन नहीं मिलेगी। शिकायत करोगे तो हत्या कर लाश ऐसी जगह फेंकी जाएगी कि मिलेगी ही नहीं।

विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर एम्स थाना पुलिस ने माफिया विनोद उपाध्याय, संजय उपाध्याय, रोशन पांडेय, प्रदुमन तिवारी और संतोष के खिलाफ रंगदारी मांगने, चहारदीवारी तोड़ने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, विनोद लंबे समय से फरार है और उसकी परछाई तक पुलिस नहीं छू पा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके के महुईसुधरपुर निवासी अवध कुमार गुप्ता, गीता वाटिका शाहपुर निवासी विजय लक्ष्मी गुप्ता पत्नी अमृत लाल, न्यू कॉलोनी कोतवाली देवरिया निवासी सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने केस दर्ज कराया है। संयुक्त रूप से दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है-हम लोगों ने मौजा रामपुर उर्फ रामगढ़ में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के चाणक्यपुरी कॉलोनी में आराजी नंबर 22 में स्वीकृत मानचित्र देखकर संतुष्ट हुए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर हमला कर दो लाख रुपये लूटे, पुलिस कर रही छानबीन
 

इसके बाद अवध कुमार गुप्ता ने 2500 वर्गफीट चार जून 2003 को, विजय लक्ष्मी गुप्ता ने 2450 वर्गफीट चार अप्रैल 2003 व सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने 2450 वर्गफीट जमीन 20 सितंबर 2002 को पूर्ण भुगतान कर भूपेंद्र नाथ त्रिपाठी से रजिस्टर्ड बैनामा कराया है।

बताया कि जमीन पर टीन शेड बनवा लिए। चहारदीवारी बनवाकर काबिज भी हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद विनोद उपाध्याय, संजय उपाध्याय, संतोष चौबे, प्रद्युम्न तिवारी व रोशन पांडेय आदि आए और चहारदीवारी तोड़ दी। जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश पर दर्ज पांच मामलों में चार्जशीट दाखिल, अब गैंगस्टर की तैयारी

आरोप है कि विनोद उपाध्याय व संजय उपाध्याय ने पिस्टल सटाकर कहा- जमीन वापस लेना है तो सभी लोग मिलकर हमें 20 लाख रुपये दो। मना करने पर आरोपियों ने जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया। धमकी दी कि यदि जमीन पर दिखाई दिए या पुलिस से शिकायत की तो परिवार सहित हत्या कर लाश को बिहार ले जाकर ठिकाने लगा दिया जाएगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

माफिया ने स्कूल से बेटी का नाम भी कटवा दिया

एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय की तलाश में पुलिस लखनऊ तक पहुंची थी। विनोद की बेटी के जरिए उस तक पुलिस के पहुंचने की कोशिश भी नाकाम रही। पता चला कि केस दर्ज होने के बाद ही माफिया ने अपनी बेटी का नाम स्कूल से कटवा दिया। अब वह कहां है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अब दूसरे माध्यमों से माफिया की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में शौचालय की टंकी में मिला कंकाल, गांव में मचा हड़कंप; हत्या का आरोप

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि माफिया विनोद और उसके साथियों पर एम्स थाने में रंगदारी मांगने व अन्य धाराओं में एक और केस दर्ज कर लिया गया है। माफिया की तलाश में पुलिस टीम लगी है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें