फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय राधे-जय ललिते से गूंज उठी गीता वाटिका

विज्ञापन
श्री राधाअष्टमी महोत्सव पर गीता वाटिका प्रांगण स्थित भाई जी के पावन कक्ष में पद रत्नाकर का अखंड प - फोटो : GORAKHPUR CITY
विज्ञापन
गोरखपुर। गीता वाटिका में पांच दिवसीय राधाष्टमी महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भक्ति भाव से हुई। प्रथम दिन राधा जी की प्रिय सखी ललिता जी का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान जय राधे-जय ललिते से गीता वाटिका परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

पूजन-अर्चन, आरती, गिरिराज परिक्रमा व भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। वाटिका में रहने वाले श्रद्धालु ही कार्यक्रम में शामिल हुए। कोविड नियमों का पालन किया गया तथा बाहरी लोगों के लिए ऑनलाइन सजीव प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भाईजी स्मृति भवन में सुबह छह बजे मधुरनाम संकीर्तन से हुई। 6.19 बजे प्राकट्य की आरती की गई। इस दौरान राकेश तिवारी ने ‘हमारे भाग्य हैं जागे जो ललिता घर में आई हैं’ सहित अनेक पद प्रस्तुत किया। षोडशोपचार पूजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान जय-जय राधे जय ललिते, संकीर्तन चलता रहा। इसके बाद भाईजी हनुमान प्रसाद पोद्दार द्वारा लिखित ग्रंथ ‘पद रत्नाकर’ का अखंड पाठ शुरू हुआ। पदों के गायन से माहौल भक्तिमय हो गया था। शाम में श्रद्धालुओं ने भाईजी के ऑडियो प्रवचनों का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें