फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेश में गोरक्षनगरी की छात्राओं ने लहराया परचम,जानिए इनके सपनों को

Sun, 21 Apr 2024 08:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारी बन समाज सेवा करूंगी
विज्ञापन

पिपराइच क्षेत्र के रतनपुर पथरा स्थित एसपीएनएस इंटर कॉलेज रतनपुर पथरा में 12वीं में पढ़ने वाली श्वेता सिंह ने बोर्ड परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही प्रदेश टॉपर सूची में श्वेता ने पांचवीं रैंक हासिल कर गोरखपुर का मान बढ़ाया है।

कुशीनगर जिले के अहिरौली क्षेत्र की बिंदुवार गांव की मूल निवासी श्वेता के पिता कन्हैया सिंह एक कोचिंग में पढ़ाते हैं। उनकी माता संगीता देवी गृहिणी हैं। श्वेता दो छोटे भाई-बहन में नागेश्वर कक्षा सात और बहन अंशिका तीन में पढ़ती है।
विज्ञापन


श्वेता ने बताया कि उनकी सफलता में मम्मी-पापा और स्कूल के गुरुजनों का योगदान है। वह सुबह 3 घंटे और शाम को भी तीन घंटे पढ़ाई करती थीं। श्वेता ने बताया कि उनका सपना है कि प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की सेवा करें।

इंजीनियर बनना मेरा सपना
सहजनवां क्षेत्र के कमला सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं पढ़ने वाली अनामिका ने बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। साथ ही प्रदेश में नौवां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

हरपुर बुदहट क्षेत्र के अनंतपुर गांव की अनामिका के पिता इंद्रजीत कुमार और मां श्वेता ग्राम प्रधान भी रह चुकी हैं। अनामिका के दो छोटे भाइयों में अंशुमान 12वीं और आयुष नौंवी कक्षा में पढ़ रही है।

अनामिका ने बताया- मैंने कभी कोचिंग नहीं किया। स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे घर आकर दोहराती थी। हर दिन चार से पांच घंटे पढ़ती थी। मुझे एक दिन इंजीनियर बनकर दिखाना है, यही मेरा सपना है। मनोरंजन के लिए मैं भाइयों के साथ कैरम खेलती हूं।

स्मृति मंधाना की तरह नंबर वन बनना है
खजनी क्षेत्र की रामपुरवा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पढ़ने वाली अंशिका यादव ने बोर्ड परीक्षा में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। साथ ही प्रदेश की टॉपर सूची में अंशिका आठवें स्थान पर हैं।
खजनी क्षेत्र की अंशिका यादव के पिता रणविजय यादव शिक्षामित्र हैं। माता गृहिणी हैं। अंशिका के दो छोटे भाई आयुष कक्षा सात और आर्यन तीन में पढ़ता है।

अंशिका ने बताया- मम्मी के साथ नानी के घर सिकरीगंज आई थीं। अभी पता चला कि मैं टॉप की हूं तो अब पापा के पास जा रही हूं। मैं चार से पांच घंटे घर पर मन लगाकर पढ़ती थी। पढ़ाई के लिए मैंने यू-टयूब की भी मदद ली। मुझे क्रिकेट देखना बहुत पसंद है। मेरी पसंदीदा खिलाड़ी स्मृति मंधाना है। मैं एक दिन आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें