फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांच नामजद समेत 22 पर लूट और मारपीट का केस दर्ज, जानिए ये थी वजह

Sun, 21 Apr 2024 08:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के शिवपुर गांव के चकदहवां टोले में 24 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर जा रहे युवक के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच नामजद समेत 22 अज्ञात के खिलाफ लूट, चोरी और मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


कोर्ट को दिए प्रार्थनापत्र में चकदहवां टोला निवासी जनार्दन निषाद ने बताया है कि वह 24 फरवरी की शाम इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर गांव का रामू भारती विवाद करने लगा। वह घर चला आया।

इसके बाद रामू अपने परिवार के साथ उसके घर में घुस कर हमला कर दिया। दूसरे दिन सुबह आरोपी दो साथियों के साथ घर में घुस कर अभद्रता करने लगा। आरोप है कि लूटपाट कर कीमती सामान भी लेते गए।
विज्ञापन


चौरीचौरा पुलिस कोर्ट के आदेश पर रामू भारती, श्यामू भारती, प्रियंका, रामू की चाची, रामू की बड़ी मां, 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी, लूट की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें