फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेमिका का गर्भपात कराने ले गया अवैध अस्पताल, हो गई मौत; नर्सिंग होम सील

Sat, 20 Jan 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका का गर्भपात कराने के लिए एक अवैध अस्प्ताल में ले गया। इलाज के दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। प्रेमी आनन-फानन उसे लेकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गया, जहां उसकी प्रेमिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
अवैध अस्पताल को सील करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के सिक्टौर बाजार में एक अवैध नर्सिंग होम में गर्भपात कराने के दौरान युवती की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक व नर्स पर केस दर्ज कर प्रेमी को पकड़ लिया है। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया है। संचालक व नर्स फरार हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध कुशीनगर के खड्डा निवासी एक युवक से था। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। युवती ने यह बात प्रेमी को बताई, तो लोकलाज के डर से दोनों ने गर्भपात कराने का फैसला लिया।

इसके बाद दोनों सिक्टौर बाजार में शक्ति मेडिसिन नाम से संचालित एक कमरे के नर्सिंग होम गए। वहां पर संचालक विवेक सेठ से मुलाकात की। उसने खुद को डाक्टर बताया और बृहस्पतिवार को ही चार बजे तैयार होकर गर्भपात करने लगा। रात लगभग आठ बजे युवती की हालत बिगड़ जाने पर विवेक ने तत्काल मेडिकल कालेज भर्ती कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कई दिनों बाद सूरज झलका, मगर ठंड में कमी नहीं

विज्ञापन

प्रेमी आनन फानन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। प्रेमिका की मौत के बाद युवक उसका शव लेकर भागने की फिराक में था, तभी किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा, तब पूरा मामला सामने आया।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। फर्जी सेंटर को सील कर दिया गया है। अस्पताल संचालक और नर्स फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें