फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में हद पार: प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, बोली- यह शादी होकर रहेगी

Wed, 12 Jul 2023 10:35 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में पिछले साल एक लड़की की शादी थी। पड़ोस के गांव से दुल्हन की सहेली और तिवारीपुर के एक युवक में प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। अब लड़की का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल पहले शादी समारोह में मिले शहर के माधोपुर के एक लड़के और झंगहा की लड़की में प्यार हुआ। दोनों मिलते-जुलते रहे। मंगलवार की शाम छात्रा झंगहा से गोरखपुर आई और पैदल ही प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के घरवालों ने उसे बाहर का रास्ता दिखाया तो छात्रा शादी की जिद पर अड़ गई।

विज्ञापन


परिवार वालों ने मना किया तो घर के पास ही धरने पर बैठ गई। सूचना पाकर तिवारीपुर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसे समझाया बुझाया, लेकिन वह मानी नहीं। देर रात एक बजे तक वह घर के सामने ही बैठी रही।

इसे भी पढ़ें: झाड़ी में ले जाकर मानसिक बीमार युवती से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश; केस दर्ज
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झंगहा क्षेत्र के एक गांव में पिछले साल एक लड़की की शादी थी। पड़ोस के गांव से दुल्हन की सहेली पहुंची थी। समारोह में तिवारीपुर के माधोपुर का एक युवक भी शरीक था। दुल्हन की सहेली और माधोपुर के युवक में प्यार हो गया।

विज्ञापन

आरोप- शादी के नाम पर बनाया शारीरिक संबंध

दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए कहा तो पिछले कुछ दिनों से बात करने से कतराने लगा।

इसे भी पढ़ें: आज शाम चार बजे से लखनऊ फोरलेन पर बंद हो जाएगा वाहनों का आवागमन, आने-जाने से पहले पढ़ लें पूरी खबर

मंगलवार की दोपहर बाद छात्रा अपने घरवालों को बताकर झंगहा से माधोपुर के लिए निकल पड़ी। शाम को वह प्रेमी के घर पहुंची और घर में जाने की जिद करने लगी। घरवालों ने उसे घुसने नहीं दिया तो वह घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। मोहल्ले में तमाशा देखने वालों की भीड़ लग गई।

पुलिस ने छात्रा को घर जाने के लिए बहुत समझाया। यह भी कहा कि ज्यादती हुई है तो झंगहा थाने में जाकर तहरीर दे दो। लेकिन छात्रा नहीं मानी और रात एक बजे तक वह घर के बाहर ही बैठी रही। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें