बताया जा रहा है कि युवती ने पहले उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब इनकार करने लगी थी। रवि ने बुधवार को युवती से बात की, उसके बाद घर जाकर रात में खुदकुशी कर ली।
इसे भी पढ़ें: ओंकारनगर-महुआतर ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा बनकर तैयार, अब रेलवे ट्रैक पर निर्माण का इंतजार
बृहस्पतिवार की सुबह गांव का एक व्यक्ति रवि के घर गया और किसी काम से उसे आवाज देने लगा। जवाब नहीं आने पर उसने खिड़की के पर्दे को हटाकर देखा तो रवि चौहान का शव फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।