फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा का स्थापना दिवस आज, सीएम करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

Thu, 30 Nov 2023 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह को भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोपहर तीन बजे उद्घाटन समारोह के बाद कार्यक्रम स्थल के करीब ही 100 उद्यमियों के साथ निवेश को लेकर बैठक होगी। एक से तीन दिसंबर तक प्रदर्शनी में लोग खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा के स्थापना दिवस पर समारोह व तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन बृहस्पतिवार को दोपहर में तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह निजी क्षेत्र की 800 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं का लोकार्पण और 500 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आवंटित नए भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपेंगे। 150 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए नाइलिट और प्लास्टिक पार्क की यूनिट्स को कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए गेल के साथ एमओयू का आदान-प्रदान होगा। इसके अलावा गीडा की कालेसर व्यावसायिक परियोजना का भी शुभारंभ होगा।

 

100 उद्यमियों के साथ होगी निवेश पर चर्चा
स्थापना दिवस के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री 100 उद्यमियों के साथ बैठक कर निवेश पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में पेप्सिको, बर्जर पेंट्स, कोकाकोला, लुलू माल, किर्लोस्कर इंजन, रेड टेप, मंटोरा ऑयल्स, खंडेलवाल एडिबल्स, आरएसपीएल, ग्रीन प्लाई, बीकानेरवाला, कपिला कृषि उद्योग, गैलेंट, अंकुर उद्योग, इंडिया ग्लाइकोल्स आदि के आने की सूचना मिल चुकी है।

गीडा में चल रही हैं 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां
गीडा की स्थापना 34 वर्ष पहले 30 नवंबर 1989 को हुई थी। वर्तमान में 33 सेक्टर में विकसित गीडा क्षेत्र में 600 से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर को पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले।
विज्ञापन

अब तक 550 करोड़ रुपये के निवेश वाले अंकुर उद्योग के सरिया प्लांट का उद्घाटन, 118 करोड़ रुपये के निवेश वाली ज्ञान डेयरी की यूनिट, तत्वा प्लास्टिक की 110 करोड़ रुपये निवेश वाली पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन हो चुका है। इसके अलावा 1100 करोड़ रुपये से बन रहे पेप्सिको कंपनी और 1200 करोड़ रुपये वाली केयान डिस्टलरी के एथेनॉल व डिस्टलरी प्लांट का भी शिलान्यास मुख्यमंत्री कर चुके हैं।

गीडा सीईओ अनुज मलिक ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह को भव्य बनाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दोपहर तीन बजे उद्घाटन समारोह के बाद कार्यक्रम स्थल के करीब ही 100 उद्यमियों के साथ निवेश को लेकर बैठक होगी। एक से तीन दिसंबर तक प्रदर्शनी में लोग खरीदारी कर सकेंगे।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें