फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ने से तनाव में थी किशोरी, दुपट्टे के फंदे से लटक कर दे दी जान

Wed, 24 Jun 2020 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजेहना में किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार सिर के बाल झड़ने के कारण साजिया (16) तनाव में थी। कई डॉक्टरों से इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे वह काफी निराश थी।
 
मुजेहना निवासी इशमे आजम ट्रक चलाते हैं। मां रुबीना खातून के अनुसार उसके चार भाई बहनों में सबसे बड़ी रुबीना थी। मंगलवार देर रात दो बजे घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ शव मिला।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचने से पहले शव उतारा जा चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं आसपास के लोग कई तरह का संदेह कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें