फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छत पर सोई युवती से छेड़खानी, पकड़े जाने पर किया हमला

Sat, 18 May 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ताल क्षेत्र का मामला, हमले में मां का हाथ टूटा, भाई का सिर फटा
विज्ञापन

पड़ोस का रहने वाला है शोहदा, पुलिस के पहुंचने पर हमलाकर छुड़ा ले गए साथी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात छत पर सो रही युवती से शोहदे ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर पहुंचे भाई और माता-पिता ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के पहुंचने पर साथियों ने हमलाकर शोहदे को छुड़ा लिया और फरार हो गए। हमले में भाई और मां को चोटें आईं है। भाई की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने आरोपी और उसके दो-तीन साथियों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केेस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका एक मंजिला मकान है। छत पर बहन माता-पिता के साथ सोई थी। बगल में आरोपी का दो मंजिला मकान है। रात में वह अपने छत से उसके छत पर पहुंचा और बहन के साथ गलत हरकत करने लगा। बहन के शोर मचाने पर पास में सो रहे पिता और माता ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

बताया कि इसकी जानकारी होने पर वह भी नीचे से छत पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर जब वह दरवाजा खोले तभी आरोपी के दो-तीन साथी हमला कर दिए। हमले में मां का हाथ टूट गया जबकि उसका सिर फट गया। साथी आरोपी को छुड़ा ले गए।

महिला से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने पहुंचे पति पर हमला
चिलुआताल क्षेत्र की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के गांव में बुधवार को बंधे के किनारे गई महिला से शोहदे छेड़खानी करने लगे। दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। जानकारी होने पर पहुंचे पति के मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी तमंचा से फायर कर फरार हो गए। पति का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, जानलेवा हमला की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह गांव में बंधे की तरफ गई हुई थी। इस दौरान वहां मौजूद चार युवक उसे अकेला पाकर पकड़ लिए और छेड़खानी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। उसके चीखने की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी पति को दी। पति के पहुंचने पर आरोपी पकड़ कर उसे मारने-पीटने लगे जिससे वह बेहोश हो गया। गांव के लोग जबतक पहुंचते आरोपी कट्टे से फायर कर फरार हो गए। पति को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें