फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टेलीग्राम पर जॉब का लिंक भेजकर युवती से 50 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवती की तहरीर पर तिवारीपुर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- युवती के 29 हजार रुपये अलग-अलग खातों में पुलिस ने कराया होल्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के अंधियारीबाग निवासी मुस्कान कुरैशी से जालसाजों ने टेलीग्राम पर जॉब का लिंक भेजकर 50 हजार रुपये ठग लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं युवती से हुई ठगी में से 29 हजार रुपये अलग-अलग खातों में होल्ड कराया गया है।

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि 12 मई 2024 को उसके टेलीग्राम आईडी पर एक प्राइवेट जॉब का लिंक आया। क्लिक करने पर अलग-अलग काम से थोड़ा-थोड़ा एमाउंट कर अलग-अलग खातों में कई बार में कुल 50 हजार रुपया मंगाए गए। जब जॉब नहीं मिली तो युवती को ठगी का अहसास हुआ। युवती ने तत्काल शिकायत राष्ट्रीय साइबर रिपोर्टिंग टीम से की। इसके बाद 29 हजार अलग-अलग खातों में टीम ने होल्ड करा दिया। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर आईटी एक्ट व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेटा को रेप केस में फंसने का झांसा देकर अधिवक्ता से 70 हजार ठगे

रामगढ़ताल इलाके में रहने वाले सिविल कोर्ट के एक सरकारी अधिवक्ता से जालसाजों ने 70 हजार ठग लिए। जालसाजों ने पुलिस बनकर उन्हें फोन किया और कहा कि आपका बेटा रेप केस में दोस्तों संग गिरफ्तार हुआ है। 70 हजार भेजिये तो छोड़ दिया जाएगा, क्योंकि यह गलत फंस गया है। अधिवक्ता ने उनके झांसे में आकर बताए खाते में रकम भेजवा दी। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें