फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या?: हंसिए से गर्दन कटी, परिजन ने बताया हादसा, गांव में ऐसी चर्चाएं; हर एंगल जांच रही पुलिस

Sat, 14 Mar 2026 02:37 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय नेहा भारती की हंसिए से गर्दन कटने से संदिग्ध मौत हो गई। परिजन इसे हादसा बता रहे हैं, पर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय युवती नेहा भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हंसिए से गर्दन कटने के बाद मौत हो गई। परिजन जहां इसे हादसा बता रहे हैं, वहीं गांव में ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हादसा और ऑनर किलिंग दोनों एंगल पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के पिता कमलेश प्रसाद सऊदी अरब में काम करते हैं। एक माह पहले ही घर लौटे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंहोरिया गांव निवासी नेहा भारती शुक्रवार पूर्वांह्न 11 बजे हंसिए से गर्दन कट जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में करीब एक घंटे तक इलाज चलने के बाद दोपहर करीब एक बजे नेहा की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिपराइच पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई और परिजनों से पूछताछ की। युवती की मां मनोरमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह वह अपनी बेटी के साथ खेत की ओर गई थीं। वहां से लौटने के बाद घर पर नेहा फिसलकर गिर गई और जमीन पर रखा हंसिया उसकी गर्दन में लग गया। इससे उसकी गर्दन कट गई। तुरंत उसकी गर्दन में तौलिया लपेटकर अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि घटना के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण युवती की हत्या की आशंका जता रहे हैं। कुछ लोग इसे ऑनर किलिंग के एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध हैं, इसलिए हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

युवती की मां ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे का कार्रवाई की जाएगी। -ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ

चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी नेहा
कमलेश भारती की दो बेटियां और दो बेटे हैं। नेहा दूसरे नंबर पर थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दो छोटे भाई अभी अविवाहित हैं। परिवार में कमलेश की 65 वर्षीय मां भी रहती हैं। नेहा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बेटी की अनजान युवक के साथ दोस्ती से खफा था परिवार
पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय नेहा उर्फ सुबी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों के अनुसार, युवती के पिता कमलेश प्रसाद सऊदी अरब में काम करते हैं। एक माह पहले ही घर लौटे हैं। चर्चा है कि वह नेहा की एक अनजान युवक के साथ दोस्ती से खफा थे। हालांकि परिवार ने मामले को हादसा बताया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

कमलेश प्रसाद के चार बच्चे हैं। इसमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। परिवार में दूसरे नंबर की बेटी नेहा के अनजान युवक से दोस्ती से पिता असंतुष्ट थे। ग्रामीणों के अनुसार, पिता कमलेश ने विरोध जताया लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। इसके बाद में दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। घटना के बाद बेटी को दर्द से कराहता देख पिता उसे गंभीर हालत में पहले सीएचसी पिपराइच ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे नेहा की मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद परिजन घर छोड़कर भाग निकले। बाद में पिता कमलेश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि विवाद के दौरान बेटी हंसिया पर गिर गई थी, जिससे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हर बिंदु पर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल कैंपियरगंज में सामने आ चुका है ऑनर किलिंग का मामला
7 अक्तूबर 2025 को कैंपियरगंज क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने घर की इज्जत के नाम पर अपनी 18 वर्षीय छोटी बहन को मार डाला। वह मामा के यहां छोड़ने की बात कह सुबह बाइक से बहन को अपने साथ लेकर निकला था। घर से छह किलोमीटर दूर धमीना नाले की पुलिया पर पहुंचकर बहन को पानी में डुबोकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी भाई आदित्य यादव खुद कैंपियरगंज थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने अपनी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला है। उसकी हरकतों से घर की इज्जत मिट्टी में मिल रही थी, इसलिए ऐसा किया। मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें