गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती को उसके घर के बगल का रहने वाला युवक तीन वर्षो से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो मंदिर में जयमाल डालकर युवती को उसके घर छोड़ दिया।
वहीं, घर जाकर शिकायत करने पर आरोपित की होमगार्ड बहन ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गुहार लगाने के बाद गुलरिहा पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, इलाके एक गांव की युवती का विनय कुमार चौहान से तीन वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि विनय इस दौरान शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़ित जब अधिक दबाव बनाई तो युवक ने 11 फरवरी 2023 को युवती को मंदिर ले जाकर जयमाल डालकर शादी कर ली। इसके बाद फर्जी पेपर बनवाकर 13 फरवरी को विवाह का रजिस्ट्रेशन करवाया और युवती को उसके घर छोड़ दिया।
आठ मई 2023 को विनय ने रात नौ बजे फोन करके कहीं भाग चलने के लिए गांव के बाहर पोखरे पर कुछ कपड़े लेकर बुलाया और दुष्कर्म कर मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित अपने माता पिता के साथ आरोपी के घर गई तो आरोपित की यूपी पुलिस में होमगार्ड बहन ने गाली देते हुए धमकी दी और बोली कि भाग जाओ नहीं तो फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दूंगी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान देवरिया के भटनी थाना क्षेत्र के रजवल गांव निवासी मितेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बहला-फुसला कर भगाने, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।