फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने दुनिया को कहा अलविदा: रामगढ़ताल में लगा दी छलांग, लोगों ने बाहर निकालकर दिया CPR पर नहीं बची जान

Fri, 12 Jun 2026 10:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, करीब 14 वर्षीय दिखाई देने वाली किशोरी पहले सड़क पर पैदल आई और कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद अचानक ताल में कूद गई।
विज्ञापन
रामगढ़ ताल - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र के रामगढ़ताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किशोरी अचानक ताल में कूद गई। यह घटना चंपादेवी पार्क के सामने करीब 12 बजे हुई, जहां मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और पानी से बाहर निकालकर सीपीआर दिया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, करीब 14 वर्षीय दिखाई देने वाली किशोरी पहले सड़क पर पैदल आई और कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद अचानक ताल में कूद गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे बाहर निकाला और प्राथमिक जीवन रक्षक प्रक्रिया (सीपीआर) भी दी, लेकिन वह बेहोशी की हालत में रही। 

किशोरी के पिता रिंकू के अनुसार वह अपनी पत्नी व अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह कैटरिंग का काम करते हैं। जबकि उनकी पत्नी घरों मे खाना बनाने का कार्य करती हैं। 
विज्ञापन

किशोरी सुबह करीब 10:30 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। दोपहर 12 बजे उसका शव रामगढ़ताल से बरामद होने की सूचना आई। इसके बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजन किसी भी प्रकार के विवाद या तनाव की बात से इनकार कर रहे हैं। मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें