फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: युवक के साथ जा रही युवती चलती बाइक से नदी में कूदी, मौत

Wed, 15 Dec 2021 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बचाने के चक्कर में कूदे युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, दोनों के बीच गहरी दोस्ती की चर्चा, घर छोड़कर भागने की बात भी आई सामने।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पीपीगंज इलाके के जसवल के पास बुधवार की दोपहर में बाइक से जा रहे युवक-युवती में अचानक विवाद हो गया। चलती गाड़ी से युवती ने नदी में छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। जबकि उसको बचाने के लिए कू्दे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


युवक की पहचान संतकबीरनगर के बखिरा निवासी प्रभाकर साहनी (22) पुत्र जगदीश साहनी के रूप में हुई है। जबकि मृतिका गुड़िया (20) झुंगिया की रहने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक से सिसई पुल पर आते दिखाई दिए। अचानक युवती तेज आवाज में कुछ बोलने लगी और धीरे गति से चल रही बाइक से कूद गई।

अभी कोई कुछ समझ पाता कि इसके पहले युवती पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी। वहां पर मौजूद लोगों ने युवती की डूबते हुए वीडियो भी बना ली। इसी बीच युवक भी कूद गया। वह पानी में ना जाकर समतल जमीन पर जा गिरा जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक ने घायल अवस्था में अपने बुआ के बेटे राधेश्याम सहानी को फोन कर इस घटना से अवगत कराया, जिसके बाद मौके पर राधेश्याम सहानी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को इलाज के लिए पहले जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां से डॉक्टरों के रेफर करने के बाद जिला अस्पताल लेकर चली गई।
विज्ञापन


दो थाना क्षेत्रों के बीच का मामला होने की वजह से सहजनवां और पीपीगंज दोनों पुलिस पहुंची थी। पीपीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें