फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर से लापता हुई बच्ची, इलाज के लिए न्यू ओपीडी में आया था पिता

Fri, 17 Jan 2020 07:51 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की शिकायत पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भी बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। न्यू ओपीडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण पुलिस को बच्ची का कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। पिता और पुलिस बच्ची की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन


ग्राम बंगैता, पोस्ट भेउता बनकटा निवासी चौथी प्रसाद की 12 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से परेशान है। उसका इलाज जिला अस्पताल से चल रहा है। शुक्रवार को चौथी प्रसाद बेटी को दिखाने के लिए आए थे। जिला अस्पताल की न्यू ओपीडी में कमरा नंबर 49 में मनो चिकित्सक को दिखाया। परामर्श के बाद चौथी प्रसाद ने बेटी को वेटिंग हॉल में एक कुर्सी पर बैठाया और कहीं नहीं जाने की हिदायत देते हुए खुद दवा लेने के लिए चले गए। करीब दस मिनट बाद लौट कर आए तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी।

उन्होंने इधर उधर तलाश किया लेकिन बेटी कहीं नहीं मिली। इस पर 112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे नगर निगम चौकी प्रभारी अरविंद राय ने बच्ची का हुलिया नोट किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। बच्ची ने लाल रंग की स्वेटर पहन रखी है। एसआईसी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि न्यू ओपीडी में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, पुलिस लापता बच्ची की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें