फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दुष्कर्म के केस में समझौता नहीं करने पर युवती को पीटा, एसएसपी ने की ये कार्रवाई

Sun, 23 Jan 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया केस। शाहपुर थाने में नर्सिंग होम संचालक के बेटे पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के एक नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म आरोपित के  पिता ने कुछ लोगों के साथ युवती के घर पहुंचकर उसकी पिटाई की है।  एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ बलवा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म पीड़ित युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। युवती ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह कुशीनगर जिले की रहने वाली है। शाहपुर क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में काम करती थी। नर्सिंग होम संचालक के बेटे ने उससे दुष्कर्म किया था। 12 दिसंबर को उसने शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आरोपी उसके घरवालों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। 19 जनवरी की रात में 8.30 बजे पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी, अपने साथ आरोपित के पिता को लेकर उसके कमरे में पहुंचे। आरोपी का पिता नर्सिंग होम संचालक है। ये सभी लोग मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन


इनकार करने पर जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया, फिर पिटाई भी की। इंस्पेक्टर शाहपुर संजय सिंह ने बताया कि पड़ोसी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें