फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा: 212 भूखंडों के आवंटन के लिए 20 तक होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न सेक्टर में 153 भूखंड फैक्टरी के लिए और 59 भूखंड हैं व्यावसायिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा की औद्योगिक एवं व्यावसायिक योजना अंतर्गत कुल 212 भूखंडाें के आवंटन के लिए 20 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद भूखंडों का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा। फैक्टरी लगाने के लिए 153 भूखंड और व्यावसायिक योजना के तहत 59 भूखंड हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक योजना के तहत अलग-अलग सेक्टर में सामान्य उद्योगों के लिए 67 भूखंड, गारमेंट पार्क में मात्र रेडिमेड गारमेंट से संबंधित इकाइयों के लिए 33 भूखंड और प्लास्टिक पार्क में प्लास्टिक से संबंधित उद्योगों की स्थापना के लिए 53 भूखंड आवंटित किए जाने हैं।
विज्ञापन

व्यावसायिक योजना के तहत गीडा के सेक्टर-13 में 18 भूखंड, सेक्टर-22 में 24 भूखंड, सेक्टर-23 में 17 भूखंड का आवंटन किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें