अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के बापूधाम मोतीहारी-सेमरा स्टेशनों के मध्य ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा।
मुजफ्फरपुर से 16 फरवरी को चलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन 3.15 बजे से चलती है।
मुजफ्फरपुर से 13 एवं 16 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस चार घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 11.35 बजे छूटती है।
बरौनी से 12, 14, 15, 17 एवं 18 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7.20 बजे छूटती है।
ये ट्रेन रास्ते में देर से चलेगी
- दिल्ली से 13 फरवरी को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस कप्तानगंज से सगौली के मध्य ढाई घंटे की देरी से चलेगी। इसके अलावा 16 फरवरी को दिल्ली से चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस रास्ते में डेढ़ घंटे की देरी से चलाई जाएगी।