फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा: उद्योगों को राहत, डीजल के साथ कॉमर्शियल गैस सिलिंडर आपूर्ति के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में संचालित उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। उद्योगों की मांग पर डीजल के साथ-साथ कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह की ओर से उद्योगों में डीजल व गैस की जरूरत को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बाद डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने 38 उद्योगों को डीजल आपूर्ति के लिए नामित पेट्रोल पंपों से जोड़ा है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित उद्योग अपनी सुविधा के अनुसार चिह्नित पेट्रोल पंपों से डीजल प्राप्त कर सकेंगे। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उत्पादन प्रभावित न हो।
वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर भी जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें 59 उद्योगों को शामिल करते हुए 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर के साथ कर्मचारियों के लिए पांच किलोग्राम एफटीएल सिलिंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। नामित गैस वितरकों को उद्योगों से संपर्क कर तय समय में सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के अधिकारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए पूर्ति निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें