फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा : 50 से अधिक आवंटियों को अंतिम नोटिस, रद्द होंगे भूखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने बकायेदार आवंटियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 50 से अधिक लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया है। ये वे आवंटी हैं जिन्होंने औद्योगिक और आवासीय भूखंड लेने के बाद लंबे समय से प्रीमियम और किस्तों का भुगतान नहीं किया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि अप्रैल के पहले पखवाड़े तक बकाया जमा नहीं किया गया तो उनके आवंटन रद्द कर दिए जाएंगे। इस कार्रवाई की आशंका से आवंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, औद्योगिक जमीन की बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने मामले में सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शासन की ओर से नामित कंपनी ‘मजार’ के प्रतिनिधियों ने गीडा के विभिन्न सेक्टरों में सर्वे किया। जांच में सामने आया कि 40 से अधिक आवंटियों ने जमीन लेने के बावजूद न तो उद्योग स्थापित किया और न ही तय शर्तों का पालन किया। हैरानी की बात यह है कि कुछ आवंटियों ने अब तक आवंटन राशि भी जमा नहीं की है, जबकि कई औद्योगिक भूखंड पिछले दो दशकों से खाली पड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे आवंटियों की मंशा उद्योग स्थापित करने की नहीं थी, बल्कि वे जमीन की खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से जुड़े हुए थे। अब गीडा प्रशासन ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें