फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा में सिटीजन चार्टर लागू, अब नहीं लगाने होंगे दफ्तर के चक्कर

Tue, 22 Sep 2020 12:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय में सिटीजन चार्टर लागू कर दिया गया है। इसके बाद यहां किसी भी काम के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है। चार्टर लागू होने के साथ ही गीडा सीईओ ने कार्यालय में आए किसी भी आवेदन के निस्तारण की अधिकतम समय सीमा तय कर दी है।

विज्ञापन


गीडा में विभिन्न प्रकार की फाइलें महीनों तक लटकी रहती हैं। इसका खामियाजा लगातार उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा था। ऐसे में कई बार इस मामले की शिकायत गीडा सीईओ के अलावा उद्योग बंधु की बैठक में की गई थी। मंडलीय उद्योग बंधु में शिकायत के बाद कमिश्नर ने सिटीजन चार्टर बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद सोमवार को सिटीजन चार्टर के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।

आवेदन का प्रकार निस्तारण की समय सीमा
- बैंकों द्वारा मांगे जाने वाले अनापत्ति प्रमाणपत्र एक सप्ताह
- अदेयता प्रमाणपत्र (नो ड्यूज) 21 दिन
- हस्तांतरण एवं संविधान परिवर्तन एक माह
- समय विस्तारीकरण एक माह
- कब्जा कराने हेतु आवेदन 15 दिन
- वरासत 15 दिन
- रजिस्ट्री कराने हेतु आवेदन एक सप्ताह
- अन्य आवेदन 15 दिन

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

सामान्यत: संपत्ति अनुभाग में संपत्तियों का आवंटन, लीज डीड पंजीकरण, समय विस्तारीकरण समेत विभिन्न प्रकार के काम होते हैं। अक्सर इस बात को लेकर शिकायत रहती थी कि आवेदनों के निस्तारण में समय लगता है। ऐसे में पूरी प्रक्रिया के सरलीकरण एवं समयबद्धता के लिए सभी कार्यों की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसका पालन करना होगा। इसकी मॉनिटरिंग की भी जिम्मेदारी तय की गई है। सभी तरह के आवेदन के लिए अलग-अलग भाग अंकित किए जाएंगे। रजिस्टर में आवेदन पत्र का विवरण, प्राप्त होने की तारीख, निस्तारण की तिथि अंकित होगी। रजिस्टर पर यह भी स्पष्ट रूप से लिखना होगा कि पत्रावली कहां-कहां जानी है। रजिस्टर का प्रबंधक संपत्ति सप्ताह में एक बार निरीक्षण करेंगे। सहायक महाप्रबंधक संपत्ति महीने में एक बार निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।- संजीव रंजन, सीईओ, गीडा

गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बहुत सी समस्याओं का एक साथ समाधान कर दिया है। आज से ही गीडा में उद्यमियों के कार्यों की टाइमलाइन जारी कर दी गई है। अब गोरखपुर के उद्यमियों मे गीडा औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए परेेेशान नहीं होना पड़ेगा। एक तरह से कहें तो गीडा प्रशासन ने गीडा के उद्यमियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। इसके लिए उद्यमियों और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से गीडा सीईओ को बहुत-बहुत धन्यवाद है। - आरएन सिंह, उपाध्यक्ष, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें