फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरईपीएल को मिला गोरखपुर के 18 गांवों के विकास के लिए 'मास्टर प्लान' का जिम्मा, गीडा सीईओ ने किया करार

Fri, 30 Oct 2020 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गीडा सीईओ ने आरईपीएल के साथ किया करार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के धुरियापार के 18 गांवों के औद्योगिक विकास की महायोजना तैयार करने की जिम्मेदारी नोएडा की फर्म रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (आरईपीएल) को दी गई है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने गुरुवार को इसके लिए कंपनी के साथ करार किया।

विज्ञापन


जिले के दक्षिणांचल में स्थित धुरियापार व आसपास के 18 गांवों में औद्योगिक विकास के लिए गीडा प्रशासन ने योजना तैयार की है। इसके तहत धुरियापार एवं आसपास के गांवों की 5500 एकड़ जमीन के विकास के लिए जियोग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित महायोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में गीडा प्रशासन ने महायोजना तैयार करने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया था।

इन कंपनियों में वॉयनिस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज लिमिटेड और टेकमेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी योजना प्रस्तुत की। गीडा ने इनमें से नोएडा की फर्म रुद्राभिषेक इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड को चुना। गीडा सीईओ संजीव रंजन और फर्म के बीच अनुबंध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल एवं सेक्टर आधार पर तैयार होगी महायोजना

गीडा सीईओ संजीव रंजन ने बताया कि नोएडा की फर्म आरईपीएल को धुरियापार एवं आसपास के 18 गांवों के विकास के लिए महायोजना तैयार करने का जिम्मा दे दिया गया। गीडा की ओर से बीते 27 जुलाई को रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) प्रकाशित कराया गया था। जिसके बाद 25 सितंबर को तीन फर्मों ने कार्ययोजना को लेकर प्रस्तुति दी थी।

तकनीकी एवं वित्तीय आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली फर्म आरईपीएल को विकास की महायोजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह महायोजना जोनल एवं सेक्टर आधार पर तैयार की जाएगी। फर्म जल्द ही काम शुरू कर देगी। महायोजना के आधार पर ही विकास का खाका तैयार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें