संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को जनपद के लिए संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। इसमें घनश्याम राही को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही रामलगन गौतम एवं ऋषि कपूर को मुख्य मंडल प्रभारी बनाया गया।
इस अवसर पर बसपा जिला कार्यालय तुर्कमानपुर स्थित रावत पाठशाला में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ, जहां जिला कमेटी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा संगठन को मजबूत कर 2027 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव परमेश्वर शर्मा छोटू सहारा ने किया। बैठक में काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।