फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सलाह: गर्भवती प्रसव पूर्व जरूरी जांच कराएं, जच्चा-बच्चा को सुरक्षित बचाएं

Wed, 13 Apr 2022 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किस्तों में 5000 रुपये का लाभ पाएं, जननी सुरक्षा योजना और मुफ्त एंबुलेंस की सुविधा का भी लाभ उठाएं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि गर्भवती की प्रसव पूर्व मुफ्त जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष आयोजन होता है। जहां एमबीबीएस चिकित्सक गर्भवती की संपूर्ण जांच निशुल्क करती हैं। इस बीच अगर कोई खतरा नजर आता है तो उन महिलाओं को चिह्नित कर उन पर खास नजर रखी जाती है, जिससे की जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखा जा सके।

विज्ञापन


इसके अलावा पहली बार गर्भवती होने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सही पोषण और उचित स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन किस्तों में 5000 रुपये दिए जाते हैं। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जननी सुरक्षा योजना है, इसके तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने पर ग्रामीण महिलाओं को 1,400 रुपये और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपये दिए जाते हैं।

प्रसव के तुरंत बाद बच्चे की उचित देखभाल के लिए जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, इसके तहत यदि किन्हीं कारणों से मां की प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है तो मातृ मृत्यु की समीक्षा भी होती है। सुरक्षित प्रसव के लिए समय से घर से अस्पताल पहुंचाने और अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध है ।

इस तरह की दिक्कतें हैं तो डॉक्टर से लें सलाह

दो या उससे अधिक बार बच्चा गिर गया हो या एबार्शन हुआ हो। बच्चे की पेट में मृत्यु हो गई हो या पैदा होते ही मृत्यु हो गई हो। कोई विकृति वाला बच्चा पैदा हुआ हो। प्रसव के दौरान या बाद में अत्यधिक रक्तस्राव हुआ हो। पहला प्रसव बड़े आपरेशन से हुआ हो। इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) या मधुमेह (शुगर) दिल की या गुर्दे की बीमारी, टीबी या मिर्गी की बीमारी, पीलिया, लिवर की बीमारी या हाईपो थायराइड की दिक्कतें हो। सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन हो। ब्लड प्रेशर 140/90 से अधिक हो। गर्भ में आड़ा/तिरछा या उल्टा बच्चा, चौथे महीने के बाद खून जाना, गर्भावस्था में डायबिटीज का पता चलना, एचआईवी या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होना।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें