इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार तीन फरवरी को शहर के पांच बड़े दांत के अस्पतालों में एक साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यहां शहर के जाने-जाने बड़े डॉक्टर दांतों की जांच करेंगे। इसका लाभ शहर का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
आईडीए के अध्यक्ष डॉ. जेएन शुक्ला, सचिव डॉ. एन शर्मा और संयोजक डॉ. अरुण प्रताप मल्ल के मुताबिक, पहली बार इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शहर के बड़े दांत के अस्पतालों में लगेगा। शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आईडीए के पदाधिकारी भी मरीजों का निशुल्क जांच करेंगे। बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को कोरोना टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
इन अस्पतालों में करा सकेंगे निशुल्क इलाज
- चतुर्वेदी ओरल एंड डेंटल क्लीनिक- डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, उत्तरी तरंग ब्रिज के पास
- फैमिली डेंटल क्लीनिक, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव- सूरजकुंड, लक्ष्मी शंकर खरे पार्क के पास
- डॉ शफीक डेंटल क्लीनिक एंड इंप्लांट सेंटर- डॉ. शफीक अहमद लारी- गोरखनाथ मंदिर, गेट नंबर दो के पास
- संजीवनी डेंटल क्लीनिक एंड इंप्लांट सेंटर- डॉ शिवेश गुप्ता, आवास विकास कॉलोनी, महादेव झारखंडी
- गायत्री डेंटल क्लीनिक एंड इंप्लांट सेंटर- डॉ. अभिषेक सूर्यवंशी, खरैया पोखरा, मेडिकल रोड