फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल टिकट के लिए काउंटर पर खड़े होने की जरूरत नहीं, अब ऐसे करें बुकिंग

Fri, 20 Mar 2020 10:23 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब यात्री मोबाइल यूटीएस एप से क्यूआर कोड स्कैन कर पेपरलेस जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। प्रथम चरण में लखनऊ मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए गेट से लेकर टिकट काउंटरों तक स्कैन क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर स्टेशन पर भी इसे चस्पा कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यात्रियों को इसके बारे में जानकारी भी दी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्कैन क्यूआर कोड चस्पा किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। मोबाइल यूटीएस एप से अब यात्री स्टेशन पर भी टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें