फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाघ एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में चढ़े सामान्य यात्री, आरपीएफ ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हावड़ा से काठगोदाम को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते जनरल कोच में बहुत सारे लोग चढ़ नहीं सके। कुछ यात्री दिव्यांग कोच में जाकर बैठ गए। आरपीएफ ने सभी यात्रियों को कोच से नीचे उतरा।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस से जाने के लिए यात्रियों की भीड़ पहले से ही जुट गई थी। जैसे ही ट्रेन आई लोग चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। ट्रेन के जनरल कोच में पहले से ही भीड़ होने के चलते बहुत सारे कोच में चढ़ नहीं पाए। इसके बाद कुछ यात्री दिव्यांग कोच में चढ़ गए और दरवाजा बंद कर दिया। आरपीएफ ने कोच का दरवाजा खोलवाकर केवल दिव्यांग, महिला व बच्चों को छोड़कर बाकी सभी यात्रियों को कोच से उतार दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें