फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेल कर्मचारियों के हित में हर समय मजबूती से खड़ी रही नरमू

Sun, 26 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्टोर डिपो गेट पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की आम सभा, पदोन्नति और पुरानी पेंशन का मुद्दा उठा



गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) की ओर से स्टोर डिपो गेट पर कर्मचारियों की शनिवार को आम सभा हुई। इस मौके पर एआईआरएफ के क्षेत्रीय सचिव ओमकार सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों के हित में नरमू हमेशा मजबूती से खड़ी रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्टोर में कार्यरत हेल्पर कर्मचारियों की एबीसी को मुख्यालय से जोड़कर पदोन्नति दिलाने की पहल नरमू ने की। इसके परिणामस्वरूप डिपो के 40 कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे में पदोन्नति का अवसर मिला। एआईआरएफ नौजवान रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि नरमू हमेशा कर्मचारी हित में आंदोलन करती रही है। उन्होंने मांग की कि जीडीसी का नोटिफिकेशन तत्काल जारी किया जाए और 33 प्रतिशत का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाए। सभा को अतुल सिंह, हरिश्चंद्र यादव, बिन्नी श्रीवास्तव, आजाद राधिका आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें