फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे बोर्ड में नई जिम्मेदारी संभालेंगे नीलमणि

Sat, 01 Aug 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के निवर्तमान प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड में अपर सदस्य/नियोजन के पद पर हुआ है। शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।
विज्ञापन

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और नए पद के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेलवे में संरक्षा सुनिश्चित करने में इंजीनियरिंग विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नीलमणि ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर के पद पर जिम्मेदारियों का अच्छे ढंग से निर्वहन किया। अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने नीलमणि को सौम्य और कर्मठ व्यक्तित्व का बताया। उन्होंने कहा कि शांत रहकर कार्यों को पूरा कराना उनकी विशेषता रही है। नीलमणि ने पूर्वोत्तर रेलवे में तीन वर्ष के कार्यकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान नए प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय को भी शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें